नई दिल्ली, फरवरी 11 -- गोवा की एक विशेष अदालत ने भाजपा नेता और मंत्री अतानासियो मोनसेराते को लगभग एक दशक पुराने दुष्कर्म मामले में बुधवार को बरी कर दिया। राजस्व विभाग का प्रभार संभाल रहे मोनसेराते पर 2016 में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। विशेष जज इरशाद आगा ने मंत्री को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। गोवा पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि उसे सेंट क्रूज के तत्कालीन विधायक मोनसेराते को बेचा गया था जिन्होंने उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.