गोवा।, दिसम्बर 7 -- उत्तरी गोवा के आरपोरा में बिर्च बाई रोमियो लेन क्लब में देर रात लगी भीषण आग में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन महिलाएं और 20 पुरुष शामिल हैं। इनमें से अधिकांश क्लब के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। शनिवार देर रात लगभग 12:04 बजे यह दर्दनाक घटना हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण सिलेंडर विस्फोट है। भाजपा विधायक माइकल लोबो ने बताया कि अधिकांश लोगों की मौत दम घुटने से हुई, क्योंकि वे घबराहट में बेसमेंट की ओर भाग गए थे। लोबो ने पुष्टि की कि पीड़ितों में कुछ पर्यटक हैं, जबकि अधिकांश स्थानीय लोग थे जो रेस्टोरेंट के बेसमेंट में काम कर रहे थे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने खुलासा किया कि क्लब ने अग्निशमन सुरक्षा मानदंडों का पालन नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.