रुद्रपुर, जुलाई 11 -- खटीमा, संवाददाता। भूड़ महोलिया खटीमा निवासी एक युवक की गोवा के कैंडोलिम बीच पर डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय शाहिद पुत्र तस्लीम होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद गोवा के एक होटल में नौकरी कर रहा था। छह जुलाई को उसका 25वां जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए खटीमा से उसके कुछ दोस्त भी गोवा पहुंचे थे। समारोह के बाद सभी वहीं घूमने के लिए रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह शाहिद अपने दोस्तों के साथ कैंडोलिम बीच पर नहाने गया था। इसी दौरान वह समुद्र की तेज लहरों की चपेट में आकर डूब गया। सूचना मिलने पर गोवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और शाहिद के दोस्तों के मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में क...