इटावा औरैया, अप्रैल 3 -- भरथना। क्षेत्र मुड़ेना मलहोसी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तहत गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक ब्रजबिहारी महाराज वृंदावन ने श्रद्धालुओं को गोवर्धन बाबा की लीला कंस वध प्रसंग की कथा सुनाई।श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अभिमान को तोड़ा और भक्तों की रक्षा की। कंस वध प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है तथा अधर्म का नाश निश्चित है। परीक्षित के रूप में राधाकृष्ण यादव व उनकी पत्नी सुनीता यादव सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...