गोवर्धन लीला का मनोहारी वर्णन
वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। रामकटोरा स्थित चिंतामणि बाग में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा की पांचवीं संध्या गोवर्धन लीला के नाम रही। पातालपुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु बालक देवाचार्य ने मनोहारी अंदाज में कथा का वर्णन किया। श्रीकृष्ण उत्सव सेवा समिति के आयोजन में कथा व्यास ने संपूर्ण प्रसंग के भावपूर्ण शब्दचित्र बनाए। छप्पनभोग की झांकी सजाई गई। भागवत कथास्थल पर सुबह भक्तों ने तुलसी दल से भगवान विष्णु का सहस्रनाम पूजन किया। समिति के अध्यक्ष अशोक कसेरा ने भक्तों को अंगवस्त्रम प्रदान किया। विनोद कसेरा, राजकुमारी, भईयालाल, रामकुमारी देवी और श्रीहैहय वंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा के पदाधिकारियों ने व्यासपीठ की आरती उतारी। गुंजन कसेरा, मनोज सिंह कसेरा, अरुण कसेरा, आकाश कसेरा, विक्की कसेरा, सोनू कसेरा, विजयभानु कसेरा, भरत कसेरा, श्याम, मनोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.