उरई, मार्च 31 -- एट। पिरौना गांव में बस स्टैंड के पास राजेन्द्र सिरौठिया के घर पर चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठे दिन मंगलवार को कथावाचक अच्युतानंद सरस्वती ने गोवर्धन लीला व भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग को सुनाया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा में भगवान के जन्मोत्सव, नामकरण और पूतना वध के साथ माखन चोरी की लीलाओं का वर्णन िकया। कथावाचक ने कहा भगवान ने अपनी लीलाओं से जहां कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया, वहीं ब्रज के लोगों को आनंद प्रदान किया। इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका घमंड दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। गोवर्धन लीला की झांकी सजाते हुए गोवर्धन पूजन के महत्व की जानकारी दी गई। इस मौके पर पारीक्षत अभिलाषा पत्नी राजेन्द्र सिरौठिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.