मथुरा, मार्च 29 -- गोवर्धन में एक नई और विशेष रिहायशी परियोजना ब्रज आमंत्रण को प्रस्तुत किया जा रहा है, जो आधुनिक सुविधाओं के साथ आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत अनुभव प्रदान करेगी। यह परियोजना बीडीएच डेवलपर्स व बालाजी प्रॉपर्टीज़ आर्केड के अंतर्गत विकसित की जा रही है। इसकी लॉन्चिंग 5 अप्रैल को गोवर्धन में होगी। ब्रज आमंत्रण का उद्देश्य सिर्फ एक घर देना नहीं, बल्कि एक ऐसी जीवन शैली प्रदान करना है, जो शांति, सुकून और दिव्यता से भरपूर हो। परियोजना को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यहां रहने वाले लोगों को हर दिन एक सकारात्मक और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हो। परियोजना की मुख्य विशेषताओं में प्रीमियम और आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास, हरियाली और शांत वातावरण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित परिसर, परिवार के लिए उपयुक्त एवं सुकून भरा माहौल है। इस प्रोजेक्ट...