गोवर्धन पूजा व माखन चोरी की लीला सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
औरैया, मई 25 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड अछल्दा के गौतला गांव स्थित बजरंगबली मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक रघुराज शास्त्री महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण, पूतना वध और माखन चोरी की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षसों का संहार कर ब्रजवासियों की रक्षा की। उन्होंने बताया कि इंद्रदेव के अभिमान को समाप्त करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा की शुरुआत कराई और अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की। यह भी पढ़ें- सच्ची श्रद्धा एवं भक्ति से ही सफल होता है जीवन कथा के दौरान गोवर्धन पर्वत धारण की सुंदर झांकी सजाई गई, जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.