नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- गोवर्धन पूजा के मौके पर घर को सजाने की तैयारी भी खूब की जाती है। इस दिन घर के आंगन और पूजा स्थल को सुंदर बनाने के लिए रंगोली बनाई जाती है। रंगोली से घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही त्योहार का माहौल भी खास बन जाता है। अगर आप भी इस गोवर्धन पूजा पर अपने घर को सजाना चाहती हैं, तो ये 5 आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।1. गोवर्धन पर्वत और श्रीकृष्ण की उंगली वाली रंगोली गोवर्धन पूजा के मौके पर यह रंगोली डिजाइन काफी खास रहेगा। इसमें भगवान श्रीकृष्ण को अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाते हुए दिखाया जाता है। इसके लिए सबसे पहले नीले रंग से एक गोल घेरा बनाएं। इसके अंदर पहाड़, बादल और बारिश की बूंदों का डिजाइन तैयार करें। आप चाहें तो श्रीकृष्ण की उंगली और पर्वत की आकृति को भी रंगों से उभार सकती हैं। यह रंगोली ...