नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- गोवर्धन पूजा पर घर के आंगन में गाय के गोबर से पर्वत बनाकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की जाती है। इसे फूलों से सजाया जाता है और अन्नकूट का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। लेकिन पूजा पूरी होने के बाद एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि गोबर से बने इस पर्वत का क्या किया जाए? कई लोग इसे अगले दिन हटा देते हैं, जबकि कुछ परिवारों में इसे संभालकर रखने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा में इस्तेमाल हुए गोबर को कचरे में फेंकने के बजाय सम्मानपूर्वक उपयोग में लाना चाहिए। इससे जुड़ी कुछ पारंपरिक और उपयोगी विधियां भी हैं।गोबर से बनाएं जैविक खाद गोवर्धन पूजा के बाद बचे गोबर का इस्तेमाल पौधों के लिए जैविक खाद बनाने में किया जा सकता है। इसके लिए गोबर को सूखे पत्तों, घास और सब्जियों के छिलकों जैस...