हिन्दुस्तान संवाद, अक्टूबर 23 -- यूपी के मथुरा के जैंत क्षेत्र में बुधवार रात गोवर्धन पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं। आतिशबाजी चलाने का विरोध करते-करते पड़ोसियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल है। घरवालों ने सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार राधा वैली निवासी साधना देवी (24) पत्नी शंकर अपने मायके जैंत गांव में गोवर्धन पूजा करने आई थीं। बुधवार रात लगभग 10:30 बजे साधना के भाई केके और सीके अपने घर की छत पर पटाखे चला रहे थे। पटाखों की आवाज से नाराज पड़ोसी और उसके घरवालों ने आपत्ति जताई और गाली-गलौज करने लगे। बात बढ़ने पर उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इसमें साधना और उनकी मां सरोज देवी गंभीर रूप से घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.