हमीरपुर, जनवरी 29 -- बिवांर, संवाददाता। श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन गोवर्धन पूजा की भगवताचार्य ने कथा सुनाई। कथा सुनने को श्रोताओं की भारी उमड़ी भीड़ उमड़ी। गुरुवार को कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ग्राम टीहर में स्थित तिराहिन माता मंदिर के परिसर में 20 जनवरी से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन वृंदावन से आए भगवाताचार्य पण्डित दीपमणि महाराज ने गोवर्धन पूजा की कथा का वर्णन किया। भगवान कृष्ण की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर इन्द्र देव ने अपने बल को दिखाते हुए भारी बारिश शुरू कर दी। जिससे पूरा गांव जलमग्न हो गया। भयंकर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर पूरे गांववासी को शरण दी। अंत में इंद्र को अपनी ग़लती का अहसास हुआ भगवान को पहचान कर क्षमा याचन की। इसके बाद कथा में रूक्मिणी विवाह का वर्णन किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.