सोनभद्र, मार्च 16 -- घोरावल। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गुरुवल गांव में सोमवार को गोवर्धन पूजा आयोजन किया गया। गोवर्धन पूजा में क्षेत्र में अच्छी बारिश और सुख समृद्धि की कामना की गई। पतिवाह पुजारी बाबा राजकुमार यादव ने सबसे पहले हांथ में उपली लेकर मंत्रोच्चार करते हुए अग्नि देव का आह्वान किया। अग्नि प्रज्वलन के बाद कड़ाहा देने की रस्म पूरी हुई। इसके पश्चात पुजारी ने खौलते हुए दूध से स्नान किया और विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन पूजा हुई। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं माता राधारानी की जमकर जय जयकार हुई। इस मौके पर शिवप्रसाद, यादव, रामविलास यादव, महेंद्र यादव, विश्वनाथ यादव, राजबहादुर यादव, काशी यादव, अनुज यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.