गोवर्धन पूजा कर लगाया छप्पन भोग, कृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहामन
रामपुर, जून 13 -- बॉम्बे पैलेस होटल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्री कृष्ण की दिव्य बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का प्रसंग धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर कथा पंडाल में गिरिराज जी का भव्य दरबार सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कथा का प्रसंग कथा व्यास पूज्य अमन उद्धव जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण की अलौकिक बाल लीलाओं का रसपान कराते हुए कहा कि कन्हैया ने माखन चोरी, मटकी फोड़ और कालिया नाग नाथन जैसी लीलाओं से ब्रजवासियों को असीम आनंद प्रदान किया। बताया कि भगवान की ये लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीव को अहंकार से मुक्त कर ईश्वर से जोड़ने का माध्यम हैं।
गोवर्धन पूजा गोवर्धन चरित्र का प्रसंग सुनाते हुए महाराज जी ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.