औरैया, मई 30 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम भीकम नगर (अरु की मड़ैया) में आयोजित गोवर्धन पूजा कथा के छठवें दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया और पूरे परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कथा वाचक राकेश कुमार दुबे ने अपने मधुर एवं ओजस्वी वचनों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, सामूहिक एकता और सेवा भावना का प्रतीक है। कथा के दौरान प्रस्तुत प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कई श्रद्धालुओं की आंखें श्रद्धा से नम हो गईं। कथा पांडाल में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। श्रद्धालु...