गोवर्धन पूजा और माखन चोरी की लीला सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
औरैया, जून 6 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा अछल्दा के हरीगंज बाजार स्थित आदर्श इंटर कॉलेज के निकट चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा प्रसंग का श्रवण कर भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास आचार्य अंकुर शुक्ला महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के नामकरण, पूतना वध, माखन चोरी और गोवर्धन पूजा की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल्यकाल से ही दुष्ट शक्तियों का संहार कर ब्रजवासियों की रक्षा की। उन्होंने बताया कि भगवान ने पूतना, बकासुर और अन्य राक्षसों का वध कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। माखन चोरी की लीला का वर्णन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा पंडाल कृष्ण भक्ति में डूब गया। यह भी पढ़ें- भागवत कथा में श्री कृष्ण की लीला का वर्णन किया आचार्य अंकुर शुक्ला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.