गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में 500 सोलर स्ट्रीट लाइटों का सांसद ने किया लोकार्पण
मथुरा, मई 14 -- सांसद हेमा मालिनी एवं उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मेरो मथुरा ऐप एवं गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर लगाई गई 500 सोलर लाइटों का लोकार्पण किया। सांसद ने रिमोट दबाकर सोलर स्ट्रीट लाइट एवं 'मेरो मथुरा' ऐप का शुभारंभ किया। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं एचडीएफसी बैंक द्वारा लगाई गई 500 सोलर स्ट्रीट लाइट फिलिप्स कंपनी की लगाई गई हैं। सभी 500 लाइटों का आगामी 5 वर्षों तक अनुरक्षण / मेंटेनेंस का कार्य एचडीएफसी द्वारा किया जाएगा। मेरो मथुरा ऐप शहर के नागरिकों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो सरकारी सेवाओं, जानकारी और सुविधाओं को आपके मोबाइल पर उपलब्ध कराएगा। ऐप नागरिकों के लिए आसान और सुविधाजनक होगा।
कार्यक्रम की वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.