गोवर्धन परिक्रमा परिवार की चौथी मासिक फेरी निकाली गई
हापुड़, मई 31 -- रविवार को नगर में गोवर्धन परिक्रमा परिवार की चौथी मासिक फेरी का आयोजन किया गया। फेरी राधा-कृष्ण मंदिर, रेलवे रोड मंडी से शुरू होकर रमपुरा और साकेत क्षेत्र से होती हुई मनोज गुप्ता एवं जोगेंद्र के आवास पर संपन्न हुई। फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए नगर में धार्मिक माहौल बनाया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का फूल वर्षा कर स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में चाचा महेंद्र, सचिन, योगेश, विनीत, प्रेम प्रकाश, रामकुमार, शिवम, शुभम, निशांत, नीरज, रवि तोमर, हरिचरण दास, मनोज गुप्ता, निक्की सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.