मथुरा, अप्रैल 17 -- कस्बा गोवर्धन निवासी सीआरपीएफ जवान को अदम्य साहस के लिए दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में वीरता मेडल से सम्मानित होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी ने उनको बधाई देते हुए देश, क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। कस्बा के सैनी मोहल्ला निवासी हरदेव सैनी सीआरपीएफ में कांस्टेबल हैं। विगत दिनों दिल्ली में आयोजित सीआरपीएफ के कार्यक्रम में उनको अदम्य साहस व वीरता के लिए सीने पर वीरता मेडल लगाकर सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया और राष्ट्रपति के हस्ताक्षरित प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। इसकी जानकारी होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा ने हरदेव को फोन कर इस साहस व वीरता के साथ उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।चेयरमैन पति मनीष लंबरदार ने बताया कि फोन पर हरदेव सैनी ने बताया कि वह बंब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.