मथुरा, जुलाई 16 -- मथुरा, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण गोवर्धन के विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों में जुट गया है l मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण-मुक्त करने, सजावटी रोशनी और दीवारों पर चित्रों के जरिए सौंदर्यीकरण का काम प्रारंभ किया गया है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तिराहे चाराहों को सजाया जाएगा। इसके साथ ही परिक्रमा मार्ग में सोलर लाइटों को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया है। 23 जुलाई से शुरू हो रहे विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर व्यवस्थाएं की जा ...