बगहा, मार्च 19 -- रामनगर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर नौ दिवसीय सोमेश्वर यात्रा और मेले की भव्य शुरुआत बुधवार को हो गई है। गोवर्धना में आयोजित समारोह में मुखिया रमेश चौधरी, थारू महासंघ के नेता अजय खतईत सहित अन्य अतिथियों ने फीता काट कर सोमेश्वर यात्रा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ईको विकास समिति के अध्यक्ष संजय पटवारी, गुमास्ता, बीस सूत्री सदस्य अजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।यात्रा की शुरुआत पारंपरिक कलश यात्रा से हुई, जो गोवर्धना से प्रस्थान कर सोमेश्वर के लिए रवाना हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याएं शामिल रहीं। सोमेश्वर यात्रा साल में एक बार चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों के लिए खुलती है, जो 19 मार्च से 27 मार्च तक चलेगी। इस दौरान श्रद्धालु सोमेश्वर पर्वत पर स्थित मां कालिका मंदिर और सोमेश्वर महाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.