फतेहपुर, अप्रैल 27 -- फतेहपुर। मलवां पुलिस ने गोवध के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गोवंश से संबंधित अवशेष और हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि 14 अप्रैल को मिली सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को बैल के साथ पकड़ा गया था, जिसने पूछताछ में अपने साथी शमीम उर्फ शादिमन के साथ मिलकर गौकशी के इरादे से पशु ले जाने की बात कबूली थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर सराय खरगू पुलिया के पास से आरोपी शमीम को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से गोवंश का कंकाल, सूखी खाल, दो छुरी, दो बांका व चापड़ और एक कुल्हाड़ी बरामद हुई। यह भी पढ़ें- तस्करी में दो बाल अपचारी दबोचे गए, गोवंश मवेशी बरामद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...