श्रावस्ती, अप्रैल 16 -- श्रावस्ती। अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 19 फरवरी को सिरसिया क्षेत्र के विशुनापुर पड़लिया के पास गोवंश की हत्या हुई थी। ग्रामी राजू श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुंशरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना को गुरुवार को बारातभरी गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...