सीतापुर, मार्च 28 -- सीतापुर, संवाददाता। मिश्रिख पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध असलहा, ट्रैक्टर व अन्य सामान बरामद किया है। इंस्पेक्टर मिश्रिख के मुताबिक आरोपियों की पहचान सेमरा निवासी साहिल, इरफान, फैज, शाबान और सलीम के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से एक सोनालिका ट्रैक्टर, एक अवैध बंदूक, दो कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...