संतकबीरनगर, फरवरी 5 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। गोवध के संगठित अपराध में संलिप्त तस्कर सगे दो भाईयों की निगरानी के लिए दुधारा पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। दोनों भाईयों ने चार अन्य सहयोगियों संग मिलकर गोवध और मांस की बिक्री करने का गैंग खड़ा कर लिया है। पुलिस अब इस गैंग की कमर तोड़ने के लिए गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने की तैयारी में है। जिले का दुधारा क्षेत्र गोकसी और गो तस्करी के लिए चर्चित है। तूं डाल-डाल ,मैं पांत-पांत की तर्ज पर तस्कर पुलिस की नजरों से बचकर गोकसी का अवैध धंधा संचालित करते -रहते है। करीब आठ माह पूर्व एसपी संदीप कुमार मीना की तैनाती जिले में हुई थी तो वे साफ तौर पर संदेश दे दिए थे कि गोकसी और गो तस्करी पर लगाम लगाएंगे। इसमें संलिप्त तस्करों पर कानून का शिकंजा कसेंगे। पुलिस का खुफियातंत्र मजबूत हुआ तो एसपी ने इन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.