कौशाम्बी, मार्च 17 -- कोखराज थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह गोवश के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को इलाके के ननमई गांव में गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया था। बाद में कई आरोपियों का नाम प्रकाश में आया था। आरोपी मेराज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार सुबह पुलिस ने ननमई गांव के ही कलीम अहमद उर्फ मंगलू पुत्र नईम को भी उसके घर के समीप से गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर के अनुसार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल सभी घर छोड़कर फरार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.