बहराइच, अप्रैल 23 -- बहराइच। रुपईडीहा थाने की पुलिस ने गोवध में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 23 दिसम्बर 2025को ग्राम चर्दा से ग्राम खैरहनिया जाने वाली रोड पर पिकअप वाहन पर बोरे में जानवर के कुछ मांस होने की मुखबिरी सूचना पर मौके पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा पहुच कर जांच की गई। पिकअप में बोरे में जानवर के कुछ मांस पाये गए। नियमानुसार रासायनिक परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला मथुरा भेजा गया । विधि विज्ञान प्रयोगशाला से प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा में बढ़ोत्तरी की गई। गोवध निवारण अधिनियम की धारा जोड़ी गई। इसी मामले में मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन रूपईडीहा के पास सडक किनारे से समय लगभग 11:55 बजे बजे वांछित को पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.