श्रावस्ती, अप्रैल 20 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले में एक थाना प्रभारी को गोवध के अपराधियों से साठ गांठ में संलिप्त पाया गया। जिन्हें एसपी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही एसपी ने थाना प्रभारी के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं। सिरसिया थाने के थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय की गोवध अपराधियों के साथ संलिप्तता पाई गई है। थाना प्रभारी को गोवध करने वाले अपराधियों के साथ सांठ गांठ करने का दोषी पाया गया है। मामले की शिकायत पर एसपी की ओर से जांच कराई गई। शिकायत सत्य पाए जाने एसपी राहुल भाटी ने रविवार देर रात थाना प्रभारी शैलीकांत उपाध्याय को पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता व अनुशासनहीनता के साथ गोवध अपराधियों से सांठ गांठ करने का दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में गोवध अपराधी घायल, गिरफ्तार साथ ही एसपी न...