गोवध अधिनियम के दो वांछित गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 1 -- अमरगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के एक चर्चित मामले में चार वर्षों से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जौनपुर के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर निवासी मुख्तार तथा कल्लू उर्फ फैय्याज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2021 को कोपा गांव के पास सड़क किनारे 15 बोरों में प्रतिबंधित मांस बरामद होने के बाद गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 29 सितंबर 2021 को आसपुर देवसरा व पट्टी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह की घेराबंदी कर 20 गोवंशीय पशुओं, तीन पिकअप, एक मैजिक व एक मोटर साइकिल के साथ 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग और वाहनों से कुचलने का प्रयास भी किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.