रुडकी, मार्च 10 -- गोवंश स्क्वॉड टीम ने गोकशी के लिए ले जाए जा रहे चार गोवंश को मुक्त कराकर एक युवक को गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर खेड़ी शिकोहपुर जाने वाले मार्ग के पास एक वाहन से दो गायों को ले जाते मुक्त कराकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गोवंश स्क्वॉड संरक्षण टीम को गोकशी के लिए ले जाए जा रहे गोवंश की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने छापेमारी की। टीम को आते देख आरोपी वाहन छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने एक छोटे हाथी वाहन से तीन जिंदा गाय और एक बछड़े को मुक्त कराकर एक युवक को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...