रुडकी, मार्च 3 -- खानपुर क्षेत्र के दाबकी खेड़ा गांव के पास एक वाहन में लदे सात गोवंशीय पशुओं को हिंदू संगठन के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वाहन में लदे पशुओं में से एक मृत पाया गया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खानपुर थाने के एसएसआई मंसूर अली ने बताया कि मंगलवार सुबह हिंदू संगठन के कुछ लोगों ने सूचना दी कि दाबकी खेड़ा गांव के पास उन्होंने गोवंश से लदा एक वाहन पकड़ा है। वाहन में सात पशु लदे हुए थे, जिनमें से एक की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.