मुजफ्फर नगर, जून 1 -- छपार छपार थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर गोवंश से लदे एक टेंपो को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने चालक पर गोवंश को कटान के लिए ले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस टेंपो चालक व गोवंश को चौकी ले आई।पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव सेठपुरा निवासी नौशाद छोटे हाथी वाहन में गोवंश लेकर मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। बरला में शिवा ढाबे के पास हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने वाहन को रोक लिया और गोवंश के कटान के लिए ले जाए जाने का आरोप लगाया। मौके पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।गोरक्षा के पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष अंकित बजरंगी ने आरोप लगाया कि युवक गोवंश को गुपचुप तरीके से कटान के लिए ले जा रहा था, जिसे कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर श...