फतेहपुर, मार्च 23 -- खागा। नगर में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की रविवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है और मोहल्ले में शोक का माहौल है। नगर के रेलवे क्रॉसिंग मोहल्ला निवासी बबलू त्रिवेदी का 22 वर्षीय पुत्र सूर्यांश अपने मित्र अंश श्रीवास्तव के साथ बाइक से नौबस्ता बाईपास होते हुए घर लौट रहा था। जैसे ही वे नगर के अंदर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे, अचानक सामने गोवंश आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल हरदो सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। हालत में सुधार न होने पर सूर्यांश को बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.