कन्नौज, अप्रैल 14 -- सौरिख थाना क्षेत्र में सकरावा रोड पर एक गेस्ट हाउस के सामने सांड की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। सकरावा रोड निवासी शेखर त्रिपाठी (30) पुत्र शारदानंद तिवारी अपने गांव सलेमपुर से वापस सौरिख जा रहे थे। जैसे ही वह गेस्ट हाउस के सामने पहुंचे, तभी अचानक उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी, कि वह बाइक से गिरकर सडक़ पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...