बागपत, जून 18 -- बागपत। बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर मीतली गांव के पास पिकअप गाड़ी के सामने गोवंश आ गया। जिसके चलते पिकअप गोवंश से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हाइसे में पिकअप सवार बसौद निवासी एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए। घायलों ने एंबुलेंस की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया, लेकिन फोन नहीं मिला। जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल-112 की गाड़ी से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों की पहचान बसौद गांव निवासी शादाब ने बताया कि बुधवार को गाजियाबाद जिले के डबारसी गांव में रिश्तेदार की मौत होने पर उनका परिवार वहां गया था। वहां से वापस गांव लौटते समय जैसे ही उनकी पिकअप मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर मीतली गांव की गोशाला के सामने पहुंची, तभी पिकअप के सामने एक गोवंश आ गया। चालक ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन पिकअप गोवंश से ट...