शाहजहांपुर, मार्च 29 -- दरौल। हरदोई रोड पर गोवंश से बाइक टकराने से बड़ा हादसा हो गया। थाना सिधौली के मुढ़ा हरीश गांव निवासी जितिन गिरी, विष्णु गिरी और मीना देवी पत्नी विष्णु गिरी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर शाहजहांपुर की ओर से हरदोई जनपद की ओर जा रहे थे। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गुवारी गांव के पास अचानक गोवंश के रोड पर आने से मोटरसाइकिल और गोवंश की टक्कर हो गई, जिसके चलते बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला मीना देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को कॉल कर घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.