लखीमपुरखीरी, मई 31 -- गोला गोकर्णनाथ। शहर के मिल बाईपास रोड पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर घूम रहे छुट्टा गोवंश से एक तेज रफ्तार बाइक टकरा गई जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 35 वर्षीय अजय कश्यप पुत्र राम रतन कश्यप उर्फ रामू निवासी मोहल्ला पश्चिमी दिक्षीताना के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नगर और आसपास के क्षेत्रों में छुट्टा गोवंश की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। सड़कों और चौराहों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं जिनमें कई बार लोगों के साथ साथ गोवंश की भी जान चली जाती है। उन्होंने मांग की कि छुट्टा ग...