गोवंश से टकराई बाइक, युवक और गोवंश की मौत
लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र में गोला बांकेगंज रोड पर ग्राम नगरा सलेमपुर के पास मंगलवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आए गोवंश से बाइक टकरा जाने से बाइक सवार युवक और गोवंश दोनों की मौत हो गई। फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम फुटहा निवासी संदीप कुमार बाइक से बांकेगंज क्षेत्र के ग्राम मैंकूपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। नगरा सलेमपुर के पास अचानक एक गोवंश सड़क पर आ गया जिससे उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं टक्कर के बाद गोवंश की भी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.