आगरा, नवम्बर 17 -- सोमवार दोपहर आगरा कैंट से चलकर उदयपुर सिटी जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस से फतेहपुर सीकरी के पास दो आवारा गोवंश टकरा गए। गोवंश के टकराने से ट्रेन कुछ आगे चलकर रुक गई। ड्राइवर ने तत्काल सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। टक्कर लगने से गोवंश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे रेल स्टाफ ने गोवंश को ट्रैक से हटवाकर ट्रेन को उदयपुर के लिए रवाना किया। हादसे के चलते ट्रेन करीब आधा घंटे तक खड़ी रही। गाड़ी सं. 20982 आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर करीब 3:30 बजे फतेहपुर सीकरी स्टेशन से गुजर रही थी। अभी ट्रेन स्टेशन से 500 मीटर आगे ही पहुंची थी कि दो आवारा गोवंश ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर आ गए। ट्रेन की रफ्तार तेज थी तो उससे टकराकर दोनों गोवंश की मौत हो गई। थोड़ी दूर जाकर ट्रेन भी रुक गई। हादसे में ट्रेन के इंजन का आगे का हिस्सा...