फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- शमसाबाद। रामलीला ग्राउंड के पास गोवंश के साथ क्रूरता किए जाने की सूचना पर पुलस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सूचना गलत पायी गयी। थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक गोवंश के साथ मारपीट कर रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक गोवंश एक किसान के खेत में घुसकर फसल चर रहा था। इसी दौरान किसान ने उसे भगाने के लिए गिट्टी फेंकी थी। ईंट पत्थर से हमला किए जाने की जो सूचना दी गयी वह गलत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...