वाराणसी, मार्च 9 -- चौबेपुर। रजवाड़ी गांव स्थित हवाई पट्टी के पास रविवार को पुलिस ने गोवंश के साथ वाहन पकड़ा। तस्कर भाग निकले। तस्कर वाहन में चार गोवंश बांधकर ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की। इसके बाद वे भाग निकले। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी वर्मा ने बताया कि एक गोवंश की मौत हो चुकी थी। अन्य गोवंश को आश्रय स्थल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तस्करों के बारे में जानकारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...