रुडकी, जनवरी 3 -- लक्सर। एसआई दीपक चौधरी व सिपाही ध्वजबीर सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बुग्गी में दो गोवंशीय पशु को क्रुरतापूर्वक लेकर जा रहे मुंडलाना मंगलौर निवासी अनिकेत पुत्र विन्दरपाल व मोमीन पुत्र शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, एसएसआई लोकपाल सिंह परमार ने बताया कि जैनपुर खुर्द गांव निवासी फिरोज उर्फ फौजी पुत्र कासिम के लक्सर कोतवाली में गोकशी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी लेकिन आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। शुक्रवार की रात एसआई हरीश गैरोला, सिपाही अक्षय तोमर, रविंद्र की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे संबंधित कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.