शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- जलालाबाद। गोवंश संरक्षण को लेकर भारतीय बजरंग दल ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने गौशालाओं की संख्या बढ़ाने, बेसहारा गोवंशों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था, घायल पशुओं के इलाज हेतु चिकित्सा सुविधा, तथा सुरक्षित आश्रय स्थल उपलब्ध कराने की मांग की। तहसील परिसर में प्रदेश महामंत्री मुनिराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अनुराग दुबे को सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- गौवंश की सुरक्षा को बजरंग दल ने दिया ज्ञापन यह भी पढ़ें- बजरंग दल ने गौ-रक्षा के लिए जुलूस निकाल सौंपा पत्रक यह भी पढ़ें- गो सम्मान आह्वान करते हुए रैली में उठी सख्त कान...