गोवंश संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध-राज्यमंत्री कृष्णा पासवान
मिर्जापुर, जुलाई 8 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद । प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विभाग की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने बुधवार को विकास खंड कोन के भोगांव स्थित गोशाला निरीक्षण निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने गोशाला में रह रहे पशुओं के लिए बारह महीने हरा चारा उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में पशुओं की देखभाल, खान-पान और रखरखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने सबसे पहले स्टॉक रजिस्टर का अवलोकन किया और गौशाला में मौजूद पशुधन की संख्या की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य,रहन-सहन की स्थिति को देखने के बाद अधिकारियों को गौशाला में रह रहे गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था पूरे 12 महीने के लिए अभी से सुनिश्चित का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: गो आश्रय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.