हरिद्वार, मार्च 25 -- मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का बार-बार उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की तैयारी की गई है। एसएसपी ने प्रभारी गोवंश संरक्षण स्क्वाड से जनपद में गोवंश तस्करी, गोकशी व पशु क्रूरता से जुड़े व्यक्तियों का डाटा तलब किया गया है। जानकारी के आधार पर जनपद के 11 कोतवाली और थानों में 57 गैंग के 162 आरोपियों को चिह्नित किया गया है। उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त 67 आरोपियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुंडा एक्ट के अंतर्गत इन आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई के लिए पुलिस द्वारा तैयारी की जा रही है।लगातार गोकशी अथवा पशु क्रूरता मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.