मैनपुरी, दिसम्बर 8 -- जंगली जानवर आवारा गोवंश किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गए हैं। आलू, सरसों, लहसुन व गेंहू की फसल को नीलगाय व आवारा गोवंश बर्बाद कर रहे हैं। किसानों को रात भर जागकर फसल की रखवानी कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। किसानों ने डीएम से आवरा गोवंश व जानवरों को पकड़वाने की मांग की। आलू, सरसों, लहसुन व गेंहू की बुवाई से लेकर अब तक किसानों को आवरा गोवंश व जानवरों से भारी नुकसान हो गया है। जिससे खेत में लगने वाली लागत निकालना भी मुश्किल लग रही है। किसानों ने बताया कि जंगली सूअर विशेष रूप से आलू की फसल को निशाना बना रहे हैं तो वहीं नीलगाय व आवारा गोवंश गेंहू व सरसों जैसी फसल बर्बाद कर रहे हैं। जिससे उन्हें आर्थिक हानि हो रही है। रात के समय यह जानवर झुंड के रूप में आते हैं और फसलों को खा जाते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.