गोवंश वध का विरोध कर राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन
एटा, जून 1 -- पश्चिम बंगाल सरकार ने गोवंश को 'वध के योग्य' श्रेणी में शामिल करने का विरोध कर राजा मानसिंह आमेर फाउंडेशन पदाधिकारियों ने सोमवार को तहसील कार्यालय में हुंकार भरी। एसडीएम की अनुपस्थिति में पदाधिकारियों ने तहसीलदार संदीप सिंह को गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। पश्चिम बंगाल सरकार की यह अधिसूचना करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात है। संगठन ने मांग की कि इस विवादित अधिसूचना से गोवंश को तुरंत हटाया जाए। पूरे देश में गो-वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कड़ा कानून बने। इस दौरान फाउंडेशन के जिला संयोजक नरेन्द्र कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, शिवा फौजी, मनोज वर्मा एवं दीपक कुशवाहा हिमांशु सविता, प्रेम शंकर नितिन शर्मा प्रमुख पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.