रामपुर, फरवरी 1 -- बिलासपुर। हाईवे पर गोवंशीय पशु लेकर जा रहे एक वाहन को वहां तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा न रोकने से हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता नाराज हो गए। देर शाम शिकायत लेकर वह कोतवाली पहुंचे, जहां कोतवाल बलवान सिंह ने उन्हें आश्वासन देकर शांत किया। मुशर्रफगंज स्थित गोशाला के प्रबंधक ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि बीते शनिवार की दोपहर हाईवे पर पटेल चौक के पास एक वाहन में उन्हें गोवंशीय पशु जाता दिखा। उसे ले जा रहे लोग उन्हें संदिग्ध लगे। उन्होंने वहां तैनात पुलिसकर्मियों से वाहन को रोककर जांच करने की मांग की। आर्य का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने 'कोतवाल का आदेश न होने' की बात कहकर वाहन को जाने दिया। इसके बाद वह शाम के समय हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह से बात की। आर्य के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.