गंगापार, दिसम्बर 17 -- बुधवार रात में पशु तस्करों द्वारा 15 गोवंशों को पिकअप पर लादकर ले जाया जा रहा था, कि पिछला पहिया निकल जाने से तस्कर गाड़ी छोड़कर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशुओं को बेलवनियां स्थित गोशाले में पहुंचवाया और गाड़ी को थाने उठा लाई। थाना क्षेत्र अंतर्गत साजी गांव में सुबह लगभग पांच बजे एक पिकअप पर 15 पशुओं को लेकर पशु तस्करों द्वारा कोरांव की ओर से मांडा की तरफ ले जाया जा रहा था, जैसे ही पिकअप साजी गांव के सामने पहुंची ही थी कि उसका पिछला चक्का निकल गया फिर भी तस्करों ने तीन पहिया पर ही गाड़ी को लगभग पांच सौ मीटर दूर तक घसीटा। बाद में निराश तस्कर पिकअप छोड़कर भाग खड़े हुए। जब सुबह पास के ही प्रिंस ठाकुर, हर्ष ठाकुर, विश्व जीत, यशदेश पांडेय साथ अन्य लोगों ने पिकअप में ऊपर से पुआल की बोरियां और गाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.