वाराणसी, अप्रैल 3 -- रामनगर (वाराणसी), संवाददाता। विश्वसुंदरी पुल के नीचे रामनगर पुलिस ने गुरुवार को गोवंश लदा ट्रक पकड़ा। इस दौरान पशु तस्कर दबोचा गया। उसके साथी को मुठभेड़ में पकड़ा गया। दाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। ट्रक में 34 बैल बरामद किए गए। सीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय को राजातालाब से गोवंश लदा ट्रक खुर्मबाद (बिहार) ले जाने की सूचना मिली। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने टेंगरा मोड़ के पास वाहन चेकिंग शुरू की। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक आता दिखा। रोकने का इशारा किए जाने के बावजूद चालक नहीं रुका। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसमें 34 बैल बरामद हुए। धूमनगंज (प्रयागराज) क्षेत्र में चकिया कसारी मसारी गांव निवासी पशु तस्कर नौशाद अहमद को गिरफ्तार कर लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.